कटिहार, मार्च 30 -- कटिहार। वरीय संवाददाता बिहार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रियंका सिंह एवं मोर्चा के समर्पित साथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर कटिहार भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई। साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" के सफल आयोजन एवं जन-जन तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करने हेतु भी विचार-विमर्श किया गया। यह बैठक संगठनात्मक मजबूती एवं जनसंपर्क को नई दिशा देने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रही।इस कार्यक्रम में उपस्थित जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह महिला मोर्चा की प्रदेश म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.