मधुबनी, अप्रैल 6 -- मधुबनी, निज संवाददाता। भाजपा के 47 वें स्थापना दिवस पर जिले भर में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घर पर झंडा फहराया। पार्टी कार्यालय में भी झंडोत्तोलन के बाद भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कार्यालय पर सोमवार को स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में नेताओं ने संगठन, सेवा और अंत्योदय के संकल्प को दोहराते हुए 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य बताया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा द्वारा पार्टी ध्वजारोहण के साथ हुई। इस दौरान वंदे मातरम, भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित ...