नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् (एनडीएमसी) ने जय सिंह रोड स्थित एनडीसीसी कन्वेंशन सेंटर में आज 'सुविधा शिविर' का सफल आयोजन किया। इस शिविर में कुल 40 शिकायतें दर्ज की गईं, जिन्हें संबंधित विभागों द्वारा तत्काल निस्तारण के लिए लिया गया। प्राप्त शिकायतें मुख्यतः कार्मिक, सिविल इंजीनियरिंग, उद्यान, जन स्वास्थ्य, प्रवर्तन, वाणिज्य, कर एवं संपत्ति विभागों से संबंधित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...