देहरादून, फरवरी 19 -- देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशों पर जिले में वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान जारी है। बुधवार की रात दून पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए आठ फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में बसंत विहार से नवीन उर्फ काकू व राजकुमार, सहसपुर से सुभाष चन्द, सागर व अभय, सेलाकुई से सुनील मित्तल व अखिल शर्मा और रायपुर क्षेत्र से गोविन्द शामिल हैं। एसपी सिटी प्रमोद कुमार के मुताबिक गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...