शाहजहांपुर, जनवरी 24 -- फोटो 06::बिजलीपुरा स्थित सपा जिला कार्यालय में कर्पूरी जयंती मनाते सपाई। शाहजहांपुर, संवाददाता। बिजलीपुरा स्थित सपा जिला कार्यालय में शनिवार को कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने की। वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के राजनीतिक जीवन और सामाजिक न्याय से जुड़े योगदान पर चर्चा की। पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने उनके रोजगार से जुड़े फैसलों को याद किया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...