शाहजहांपुर, फरवरी 28 -- भारतीय बजरंग दल हिंदू संगठन की ओर से शुक्रवार को अल्हागंज क्षेत्र के एक गरीब परिवार की बेटी का विवाह जलालाबाद स्थित एक निजी मैरिज लॉन में कराया गया। सुबह से ही विवाह की तैयारियां शुरू हो गई थीं। दोपहर में जनपद अलीगढ़ से पहुंची बारात का स्वागत किया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सहयोग कर आवश्यक दान-सामग्री उपलब्ध कराई। प्रदेश अध्यक्ष मुनिराज सिंह ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में संगठन आगे भी सहयोग करेगा। कार्यक्रम में अमित सिंह, ब्रह्म कुमार दीक्षित, राकेश बहुगुणा, गौरव प्रताप राघव और विपिन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.