शाहजहांपुर, जनवरी 24 -- फोटो 04: बसंत पंचमी पर खाटू श्याम मंदिर में किया गया शृंगार। शाहजहांपुर। बसंत पंचमी पर खाटूश्याम मंदिर, श्याम चौक बरेली मोड़ में बाबा श्याम का विशेष शृंगार किया गया। मंदिर को पीले फूलों और गुब्बारों से सजाया गया। इस अवसर पर बाबा को पीले चावल का भोग लगाया गया, जिसे प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। बसंत पंचमी पर बाबा का पीले रंग का अधोवस्त्र बदला गया, जिसे बाघा कहा जाता है। श्रद्धालु कतार में दर्शन के लिए पहुंचे। ग्राम जमुनी से पैदल निशान यात्रा भी मंदिर पहुंची। उक्त अवसर पर मंदिर के मुख्य ट्रस्टी अशोक अग्रवाल, साधना अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, पवन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...