शाहजहांपुर, मार्च 27 -- शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण आज शाहजहांपुर। शहीदों की प्रतिमाओं को बुलडोजर से तोड़े जाने के विरोध में दो दिनों से मौन व्रत पर बैठे गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कुमार सागर और इस्लामिया इंटर कॉलेज के शिक्षक मोहम्मद खालिद शुक्रवार को अपना मौन व्रत तोड़ेंगे। दोनों समाजसेवी दोपहर 12 बजे टाउन हॉल स्थित शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर व्रत समाप्त करेंगे। शहीदों के सम्मान में सुबह साढ़े 11 बजे टाउन हॉल पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...