शाहजहांपुर, दिसम्बर 17 -- प्रयागराज माघ मेला को लेकर रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधाएं देने के लिए ट्रेन संख्या 14308 बरेली से चलकर प्रयागराज को जाने वाली संगम एक्सप्रेस में अगले साल एक जनवरी से 15 फरवरी तक तीन सामान्य अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। तथा वापसी में चार जनवरी से लेकर 18 फरवरी तक तीन अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि माघ मेला में यात्रियों की सुविधाओं के लिए अस्थाई रूप से सामान्य कोच लगाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...