शाहजहांपुर, जनवरी 21 -- तिलहर। आरवीएम इंटर कॉलेज के एनएसएस शिविर के तीसरे दिन बुधवार को स्वयंसेवियों ने ग्रामीणों को शिक्षा एवं स्वच्छता के प्रति जागरुक करते हुए नारा लेखन किया। बुधवार को मिर्जापुर गांव में कार्यक्रम अधिकारी अशोक गंगवार और रवि कुमार के निर्देशन में छात्रों ने सबसे पहले गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद ग्रामीणों को जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति आदि नारा लेखन किया। गायत्री गंगवार ने मिशन शक्ति की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों एवं छात्रों को दी। प्रधानाचार्य रत्नेश कुमार जायसवाल द्वारा शिविर में उपस्थित होकर स्वयंसेवियों का उत्साह वर्धन किया गया। इस दौरान प्रवक्ता अशोक कुमार बृजेश गौतम, गिरजा शंकर गंगवार, अरुण कुमार, स्वयंसेवी रुचि, अंशिका, करन, जगमोहन, गौरव, अमित, संदीप वर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...