संक्षिप्त खबरें : साइबर अपराधियों ने खाते से 2.44 लाख उड़ाए
पटना, मई 9 -- पुनपुन के रहने वाले एक व्यक्ति के बैंक खाते से दो लाख 44 हजार साइबर अपराधियों ने निकाल लिया। यह घटना गत गुरुवार को हुई है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने किसी को अपने बैंक खाते में किसी को जानकारी नहीं दी और न ही ओटीपी बताया है इसके बाद भी खाते से पैसे की निकासी कैसे हो गई। पुनपुन के सोनू कुमार के बैंक खाते से पैसे की निकासी हुई है। खाते से चार बार पैसे की निकासी की गई है। इस संबंध में उन्होंने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रेलवे स्टेशन से लैपटॉप गायबपटना रेलवे जंक्शन के प्रतिक्षालय से बदमाशों ने शुक्रवार की शाम लैपटॉप की चोरी कर ली। सारण के मोहम्मद यासीन को तेजस राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली जाना था। वे ट्रेन का इंतजार करने के लिए वेटिंग रूम में इंतजार कर रहे थे। वेटिंग रूम के एक सीट पर लैपटॉप रखकर शौचालय चले गए। वापस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.