बलिया, अप्रैल 7 -- सिकन्दरपुर। इलाके के हरनाटार निवास 25 वर्षीय गोलू की इलाज के दौरान मऊ के निजी अस्पताल में मौत हो गयी। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर में मातम पसर गया। बताया जाता है कि करीब चार दिन पहले शराब पीकर लौटे युवक ने खुद को धारदार हथियार से गंभीर रुप से जख्मी कर लिया। इसकी जानकारी होने पर परिजन स्थानीय सीएचसी पर लेकर पहुंचे जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उसे जिला अस्पताल की बजाय मऊ लेकर चले गये। वहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की मां मीना देवी का कहना है कि बेटे को शराब छोड़ने के लिए हमेशा समझाती थी। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। आधा दर्जन पर मारपीट का मुकदमानगरा। पड़री निवासी रघुनाथ यादव ने गांव के ही केशव, राजेंद्र, ललित, रामप्रवेश, आशा व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.