अररिया, अप्रैल 13 -- अररिया, वरीय संवाददाता स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाल सुधार गृह व आदर्श मवि अररिया आरएस में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ इसमें करीब 150 छात्र-छात्राओं व किशोरों की टीबी व स्वास्थ्य जांच की गयी। बाल सुधार गृह में शिविर 100 डेज टीबी कैंपेन के तहत आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य सुधार गृह के आवासियों में टीबी, हेपेटाइटिस-बी, एचआईवी और एसटीडी जैसे रोगों की पहचान करना और उनके प्रति जागरूकता फैलाना था। इसके साथ ही आदर्श मध्य विद्यालय आरएस अररिया में आरबीएसके की टीम एवं सघन टीबी खोजी दल के द्वारा कैंप लगाकर, स्कूल के बच्चों को एचपीवी वैक्सीनेशन के साथ सभी शिक्षकों एवं बच्चों को जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- चाय पे चर्चा कार्यक्रम के तहत स्वास्थ जांच शिविर,119 मरीजों का इलाज प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रहलाद ...