गोंडा, जुलाई 10 -- गोण्डा, संवाददाता। बरसात के बाद संभावित संक्रामक रोगों से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ से तीन सदस्यीय टीम सोमवार को जनपद पहुंची। टीम ने सीएचसी करनैलगंज और मेडिकल कॉलेज में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और जापानी इंसेफ्लाइटिस की जांच व बचाव की तैयारियों का निरीक्षण किया। जेडी मलेरिया डॉ. विकास सेंगर के नेतृत्व में आई टीम ने सबसे पहले सीएचसी करनैलगंज का दौरा किया। टीम में कीट वैज्ञानिक स्वदेश कुमार और वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक समीउल्लाह खां भी शामिल रहे। टीम ने लैब में जाकर डेंगू और चिकनगुनिया की जांच किट, माइक्रोस्कोप और रिपोर्टिंग सिस्टम की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- बरसात में मच्छर जनित बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ा लैब कर्मियों से मरीजों की सैंपलिंग, जांच की प्रक्रिया और डेटा एंट्र...