संतकबीरनगर, अप्रैल 28 -- संतकबीरगनर, निज संवाददाता। गर्मी बढ़ने के साथ ही संक्राकम बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। गर्मी में होने वाली वाली बीमारी भी तेजी के साथ पांव पसारती हैं। कभी कभी पूरा का पूरा मोहल्ला डायरिया जैसी बीमारी के चपट में आ जाता है। खसरा भी होना आम बात हो जाती है। इन बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए दो रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है।मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कनौजिया ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरपी मौर्य के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया है। टीम के साथ वाहन चालक के साथ साथ एक फार्मासिस्ट और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को रखा गया है। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य केंद्रों में शीतल पेयजल के लिए कूलर उपलब्ध कराएं: जिलाधिकारी इसके अलावा दूसरी टीम का नेतृत्व डा. मुबारक ...