हरिद्वार, मई 16 -- ज्येष्ठ महीने की संक्रांत पर धर्मनगरी के विभिन्न गुरुद्वारों में विशेष दीवान सजाए गए। निर्मल विरक्त कुटिया संतपुरा, सिंह सभा ज्वालापुर, गोल गुरुद्वारा और गुरु नानक दरबार भेल सहित कई गुरुद्वारों में बड़ी संख्या में संगत पहुंची और श्री गुरु ग्रंथ साहिब का आशीर्वाद लिया। इस दौरान दसवीं और इंटर कक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को निर्मल संतपुरा गुरुद्वारे में सम्मानित भी किया गया। यह भी पढ़ें- संक्रांत पर छात्रों को किया सम्मानितकथावाचक संत बलजिंदर सिंह का उपदेश कथावाचक संत बलजिंदर सिंह शास्त्री ने कहा कि परमात्मा के उपदेशों को जीवन में उतारें। ज्येष्ठ महीना ग्रीष्म ऋतु का पहला महीना होता है। ज्येष्ठ का अर्थ बड़ा होता है और परमात्मा से बड़ा कोई नहीं है। संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि परमात्मा के आगे झुकना चाहिए, सभी...