इटावा औरैया, सितम्बर 2 -- इटावा,संवाददाता। लखनऊ में एक महिला की मौत के बाद अब जिले में भी स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। शहर और भरथना क्षेत्र में दो बच्चों के संक्रमित निकलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है वहीं विभाग के द्वारा सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए गए है। अब विभाग के द्वारा दोनों बच्चों की ट्रैवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। शहर के कटरा बल सिंह क्षेत्र में 11 वर्षीय एक बच्ची और भरथना के विरोंधी गांव में एक 4 वर्षीय बच्चे में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।दोनों को बुखार के साथ सांस लेने में परेशानी हुई थी। इसके बाद डाक्टरों की सलाह पर लखनऊ के पीजीआई और आगरा की प्राईवेट लैब में सैंपल भेजा गया था जहां जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। हालांकि इसकी पुष्टि 10-15 दिन पहले हुई थी लेकिन स्वास्थ्य विभाग को इसकी जान...