पीलीभीत, मार्च 19 -- पीलीभीत। पिछले दिनों 28 मार्च को माला रेंज में मृत मिले छह साल के बाघ की मौत संक्रमण से हुई थी। इस बात की जानकारी आईवीआरआई बरेली से पीलीभी टाइगर रिजर्व को भेजी गई रिपोर्ट में हुई है है। पीटीआर में 28 मार्च की रात धमेला वॉच टावर के पास नर बाघ का शव मिला था। प्रभारी डीएफओ भरत कुमार डीकेऔर एफडी पीपी सिंह ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया था और शव बरेली भेज दिया था। वहां पोस्टमार्टम के बाद मृत बाघ के शव की बारीकी से जांच की थी। हालांकि उसके शरीर पर कोई चोट आदि का निशान नहीं मिला था। मृत बाघ का विसरा प्रजर्व किया गया था। बुधवार को आईवीआरआई ने बाघ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट टाइगर रिजर्व प्रशासन को भेजी। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बाघ की मौत पेट में संक्रमण गैस्ट्रोएंटेराइटिस इंफेक्शन से होना पाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.