सासाराम, अगस्त 26 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। शिवसागर के पहाड़पुर गांव स्थित आरआरपी स्कूल में बुधवार को एचआईवी, एड्स, सिफलिस और एचबीवी से बचाव को लेकर सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में विद्यार्थियों और ग्रामीणों को संक्रमण के कारण, बचाव के उपाय और सुरक्षित व्यवहार की जानकारी दी गई। समय पर जांच और उपचार के महत्व के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। अभियान करीब दो माह तक चलेगा और 10 अक्टूबर तक विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...