सीतापुर, अप्रैल 27 -- महमूदाबाद, संवाददाता। बच्चों को विभिन्न प्रकार के वायरसों के संक्रमण से बचाने के लिए समय-समय पर टीकाकरण आवश्यक है, जो स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क कराया जाता है। टीकाकरण से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी विकसित होती है, जिससे वह अनेक प्रकार के संक्रमणों से दूर रहते हैं।उक्त बातें महमूदाबाद के सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशीष वर्मा ने सीता इंटर कॉलेज जूनियर वर्ग में टिटनेस व डिप्थीरिया जैसे खतरनाक वायरस से बचाव के लिए आयोजित टीकाकरण शिविर के दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि पांच वर्ष से 16 वर्ष के बच्चों के लिए टीडी का टीका टिटनेस व डिप्थीरिया जैसे जानलेवा वायरस से बचाव करता है। यह भी पढ़ें- टीकाकरण आमजन के लिए सुरक्षा कवच : डॉ. गगनदीप इस टीके का कोई भी विपरीत प्रभाव बच्चे पर नहीं होता है। टीकाकरण...