बुलंदशहर, मार्च 28 -- चौधरी हरचंद सिंह महाविद्यालय की एनएसएस के स्वयंसेवकों ने शाहपुर गांव में शनिवार को ग्रामीणों को संक्रामक रोगों से बचाव की जानकारी दी। सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश शर्मा के निर्देशन में गांव में संक्रामक रोगों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली। इस अवसर पर ग्रामीणों ने ग्रामीणों को गांव की गली, मोहल्ले, घरों और आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा बनाई रखने की अपील की। ग्रामीणों को स्वयंसेवकों ने चेताया कि वह अपने आसपास मच्छर ना पनपने दें। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि मच्छरों से अनेक प्रकार की बीमारियां पैदा होती हैं। इस अवसर पर गर्मी, लू और हैजा से बचाव के भी उपाय ग्रामीणों को बताए। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को प्राकृतिक ओआरएस घोल बनाने की प्रक्रिया समझाई। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.