संक्रमण की रोकथाम को अभियान चलाया
वाराणसी, सितम्बर 9 -- वाराणसी। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण की संभावित चुनौतियों के मद्देनजर 4 से 8 सितंबर तक चरणबद्ध विशेष सफाई एवं डिसइन्फेक्शन अभियान चलाया गया। इस दौरान संक्रमण की रोकथाम और मरीजों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर रहा। आईसीयू में भर्ती मरीज अन्य मरीजों की तुलना में अधिक संवेदनशील होते हैं। उनमें संक्रमण फैलने का खतरा भी अधिक रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रो. मंजरी मिश्रा की देखरेख में संक्रमण नियंत्रण प्रोटोकॉल के अनुरूप गहन सफाई और डिसइन्फेक्शन किया गया। आचार्य प्रभारी प्रो. अजीत सिंह ने कहा कि संक्रमण नियंत्रण के उपायों की नियमित समीक्षा और निगरानी की जाएगी। जरूरत के अनुसार ऐसे अभियान आगे भी चलाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.