समस्तीपुर, मार्च 27 -- हसनपुर। संक्रमण काल से बिहार कांग्रेस पार्टी गुजर रही है। उक्त बातें खगड़िया के पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने एक प्रेसवार्ता में हसनपुर में कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बचाओ सम्मेलन को लेकर प्रखंडों का भ्रमण किया जाना है। प्रथम चरण में खगड़िया, समस्तीपुर, सहरसा जिलों के सभी प्रखंड में कांग्रेस से जुड़े पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क साधा जायेगा। कांग्रेस के विचार धाराओं को जन जन तक पहुंचाने की बात कही। पूर्व विधायक ने कहा कि बिहार कांग्रेस संक्रमण काल से गुजर रही है। समर्पित कार्यकर्ता हाशिए पर हैं। 2025 विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण में धांधली हुई। बाहरी चेहरों को प्राथमिकता दी गई। वर्तमान समय में बिहार कांग्रेस नेता विहीन हो गया है। मौके पर एआईसीसी सदस्य, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष नागेन्द्र पासवान विकल, अधिवक्ता सच...