संकुल स्तरीय बैठक में नामांकन बढ़ाने पर विशेष जोर
गोंडा, जुलाई 21 -- करनैलगंज, संवाददाता। न्याय पंचायत भंभुवा के प्राथमिक विद्यालय त्रिवेदी पुरवा में मंगलवार को संकुल स्तरीय मासिक बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ एडी (बेसिक) राम सागर पति त्रिपाठी और बीईओ करनैलगंज सुशील कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। बैठक में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक ने निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, नवाचार और विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विशेष जोर दिया। उन्होंने शिक्षकों से नियमित मूल्यांकन एवं प्रभावी शिक्षण पद्धतियां अपनाने का आह्वान किया। खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने विद्यालयों में छात्र नामांकन बढ़ाने, प्रत्येक परिवार की फैमिली आईडी बनवाने तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत व्यापक पौधरोपण करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- शिक्षकों को दिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.