हजारीबाग, जुलाई 27 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रांतीय योजना के तहत सोमवार को स्थानीय विद्यालय कुम्हार टोली पारनाला में संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विज्ञान, संस्कृति बोध, वैदिक गणित, कथा-कथन एवं आशुभाषण सहित विभिन्न विषयों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रश्न मंच के किशोर वर्ग में मोनू कुमार, श्वेता कुमारी और ब्यूटी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग में लीजा कुमारी, युवराज कुमार और ओमकार कुमार द्वितीय रहे। संस्कृति बोध प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में अमित कुमार, मयंक कुमार और सोनू कुमार तथा बाल वर्ग में सुधीर कुमार, सुमित कुमार और आदित्य कुमार यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। कथा-कथन में लक्ष्मी कुमारी और आशुभाषण में कक्षा नौ की मनीषा रानी ने द्वितीय ...