रामगढ़, अगस्त 10 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गिद्दी बस्ती में 11 अगस्त को संकुल स्तरीय प्रश्न मंच और संस्कृति महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई। इसकी जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मिश्रा ने दी है। प्रधानाचार्य ने बताया इस महोत्सव में रामगढ़ संकुल के कुल आठ विद्यालय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिरका, गिद्दी बस्ती, पतरातू थर्मल, पतरातू बाजार, कुंदरिया, रजरप्पा, रामगढ़ और लारी स्थित संबंधित विद्यालय के लगभग 300 प्रतिभागी छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगी। प्रश्न मंच प्रतियोगिता के अंतर्गत वैदिक गणित, विज्ञान और संस्कृति बोध परियोजना विषयों पर ज्ञान-परक प्रतियोगिता होगा। वहीं संस्कृति महोत्सव के तहत मूर्तिकला, कथा वाचन और पत्र वाचन जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताएं होंगी। यह भी पढ़ें- कैंब्रियन में कला एकीकृत परियोजना...