गढ़वा, अप्रैल 12 -- श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में एक दिवसीय संकुल स्तरीय प्रश्न निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ संकुल संयोजक अरविंद प्रताप सेंगर, भवनाथपुर स्कूल के प्रधानाचार्य जयंत कुमार, भवनाथपुर नगरी के प्रधानाचार्य शिवबालक प्रसाद सिंह, केतार के प्रधानाचार्य मनोज गुप्ता और संकुल प्रमुख प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। उक्त अवसर पर प्रधानाचार्य रविकांत ने कहा कि प्रांतीय योजना के अंतर्गत संकुल से प्रांतीय स्तर तक अंग्रेजी, वैदिक गणित, विज्ञान, संगणक, संस्कृत एवं संस्कृति बोध परियोजना की प्रश्नमंच प्रतियोगिताएं प्रतिवर्ष शिशु, बाल एवं किशोर वर्ग में आयोजित की जाती हैं। उन्होंने बताया कि संकुल स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता 16 मई को श्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.