रामगढ़, अगस्त 12 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पतरातू थर्मल के भैया बहनों ने संकुल स्तरीय अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गिद्दी बस्ती ( संकुल - रामगढ़ ) में आयोजित की गई थी। कुल 8 विद्यालयों की सहभागिता वाली इस प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने वैदिक गणित, विज्ञान, संस्कृति बोध, कथा कथन और आशु भाषण जैसी विविध विधाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

प्रतियोगिता के परिणाम प्रतियोगिता में वैदिक गणित और विज्ञान के अलग-अलग वर्गों में विद्यालय का प्रदर्शन सर्वोत्कृष्ट रहा। वैदिक गणित में शिशु, बाल तथा किशोर तीनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय ने गणितीय प्रतिभा का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया, वहीं तरुण ...