संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई
अल्मोड़ा, मई 24 -- सीएस सनवाल, भिकियासैंण। विद्या भारती की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को जीआईसी खेल मैदान में हुई। शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि सल्ट करन जीना, नपं अध्यक्ष दीपक बिष्ट ने किया। छात्र वर्ग की 400 मीटर दौड़ में कृष्णा सौटियाल, 200 मी में निखिल, चक्का फेंक में चेतन, लंबी कूद में सुशांत, छात्रा 400 मी में खुशी, लंबी कूद में लक्षिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन पर विधायक रानीखेत डॉ प्रमोद नैनवाल ने खेल कूद सामग्री को 50 हजार रुपये दिए। यहां प्रबंधक शंकर फुलारा, हरीश मेहता, रीना सतपोला, पूजा, राजेन्द्र रौतेला, रघुवर सिहं, जगत पाल, महेन्द्र बिष्ट आदि थे। यह भी पढ़ें- जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम यह भी पढ़ें- जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.