सीतामढ़ी, मार्च 9 -- शिवहर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जीविका द्वारा ज़िले के प्रखंडों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ज़िले के पांचों प्रखंडों के 14 संकूल संघों एवं ग्राम संगठनों में महिला दिवस पर शपथ ग्रहण, रैली, रंगोली तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण, बाल विवाह उन्मूलन तथा महिलाओं के विरुद्ध हिंसा की रोकथाम, सुरक्षित रास्ता, घर का काम सबका काम जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इसी क्रम में तरियानी प्रखंड के विशम्भरपुर पंचायत में चार ग्राम संगठनों की दीदियां एक स्थान पर एकत्रित हुईं, जहां महिला दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण कराया गया तथा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित दीदियों को महिला सशक्तिकरण, बाल विवाह उन्मूलन तथा सामाजिक कुरीतियों के खिला...