सीतापुर, फरवरी 17 -- महमूदाबाद, संवाददाता। शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है। अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए अध्ययन, अध्यापन के साथ-साथ उचित-अनुचित का भेद करने की कला सिखाने का दायित्व भी शिक्षक का ही होता है। महमूदाबाद विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय माल सराय में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री अजय मिश्र ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा देने के साथ आज के युग में बच्चों को संस्कारी बनाना बहुत ही दुष्कर कार्य हो गया है। हम मेहनत और लगन से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें, यह आवश्यक है। सम्मान समारोह में नोडल शिक्षक संकुल और प्राथमिक विद्यालय लैल खुर्द के प्रधानाध्यापक विजय वर्मा का सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अभिनन्दन किया। इस मौके पर अजय मिश्र, डॉ सुशील वर्मा, मोहम्मद कमा...