बांदा, अप्रैल 16 -- पैलानी। उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरवाडेरा क्षेत्र जसपुरा में शिक्षक चौपाल का आयोजन नोडल शिक्षक शीतल प्रसाद के दिशा निर्देशन पर किया गया। अध्यक्षता कर रहे विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष रामविशाल ने की। नोडल शिक्षक शीतल प्रसाद ने अभिभावकों को जानकारी दी। अतिथि चन्द्रमोहन साहू (अध्यक्ष) उप्र प्रा.शि.संघ जसपुरा ने सभी अभिभावकों से अपील की शत-प्रतिशत नामांकन कराने एवं शैक्षिक गतिविधियों में सहभागिता से हम शिक्षण कार्य को अधिक प्रभावी बना सकते । संचालन संजय कुमार व संदीप कुमार ने किया। साथ ही कक्षा 1 से 8 के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, कार्यक्रम में रामकुमार गुप्ता, इन्दवीर सिंह, अभिषेक सिंह, पावन कुमार, विकास कुमार,याशीन , राजेश कुमार सचान एवं अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...