संकुलीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित
सिमडेगा, सितम्बर 9 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। श्रीहरि वनवासी विकास झारखंड द्वारा संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में बुधवार को वंदना सभा के दौरान अंतर संकुलीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन श्रीहरि वनवासी विकास समिति झारखंड के तत्वावधान में खूंटी के गोविंदपुर में किया गया था। इसमें सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा के विद्यार्थियों ने मेधा, त्वरित बुद्धि और विषयगत ज्ञान का बेहतर प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय की ओर से बहन समीक्षा कुमारी, पूर्वी कुमारी और भैया रविन उरांव को सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेन्द्र पाठक, सह सचिव रामकृष्ण महतो और प्रबंधन समिति के सदस्य मुरारी प्रसाद उपस्थित थे। अतिथियों ने विद्यार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.