पूर्णिया, अप्रैल 5 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता। नगर परिषद कसबा के वार्ड संख्या 17 स्थित आर्य नगर हाट में आयोजित 48 घंटे का अखंड संकीर्तन (अष्टयाम) श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सम्पन्न हो गया। दो दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में "हरे राम हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे" के अखंड संकीर्तन से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा और वातावरण भक्तिमय बना रहा। अष्टयाम के दौरान लगातार भजन-कीर्तन, रामधुन एवं पूजा-अर्चना की गयी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समापन के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन किया गया। इसके पश्चात महाप्रसाद का वितरण हुआ। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष बमबम साह ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं आपसी भाईचारा बढ...