रामपुर, अप्रैल 8 -- मिलक। बारहवें श्री श्याम महोत्सव से पूर्व नगर में बाबा श्याम के निशान यात्रा का आयोजन किया गया।जिसमें श्याम प्रेमी झूमते गाते बाबा श्याम के भजनों पर थिरकते हुए निशान लेकर निकले और संकीर्तन स्थल पर जा कर निशान चड़ाया।यात्रा के दौरान लोगो ने जगह जगह श्याम प्रेमियों का स्वागत किया। बुधवार को श्री श्याम सरकार सेवा ट्रस्ट के तत्वधान में होने वाले बाबा श्याम का 12वे श्री श्याम महोत्सव से पूर्व मंगलवार की शाम नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर से निशान यात्रा का आयोजन किया गया।जिसमें सैकड़ों की संख्या में डीजे पर बज रहे भजनों पर श्याम प्रेमी झूमते हुए निशान हाथ में लेकर नगर की गलियों में निकले। निशान यात्रा प्राचीन शिव मंदिर से होली चौक,बाल्मीकि बस्ती, पटवाई रोड से स्टेशन रोड से मेन हाईवे होती हुई रामलीला मैदान में जा कर संपन्न हुई।...