मुरादाबाद, मार्च 19 -- भक्ति परिवार महिला संकीर्तन मंडल ने लाजपत नगर में नवरात्र कीर्तन किया। मुख्य संरक्षिका अनीता श्रीवास्तव ने माता शैलपुत्री का गुणगान किया। गणेश वंदना की गई। माता को पीले वस्त्रों से सजाया गया। सदस्यों ने कीर्तन कर माता शैलपुत्री की महिमा का गुणगान किया। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया। ममता श्री माली, पवन अग्रवाल,पुष्पा पहावा, नीलम बंसल, सरिता गुप्ता, अनुपम, साधना, अनीता अग्रवाल,ऋतु टंडन, सुधा खन्ना आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...