बेगुसराय, मार्च 26 -- बीहट, निज संवाददाता। बीहट नगर परिषद के वार्ड 26 सफैगतपुर टोला स्थित संत अमरदास ठाकुरवाड़ी में गुरूवार को शुरू हुए भगवन नाम संकीर्तन को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में 922 कुंवारी कन्याओं के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। धर्म ध्वज के साथ जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए ठाकुरबाड़ी से कलश यात्रा शुरू होकर सिद्धपीट बीहट बड़ी दुर्गा मंदिर, काली मंदिर, विश्वनाथ मंदिर तथा गौरीशंकर मंदिर होते हुए ठाकुरबाड़ी आकर संपन्न हुई। जगह जगह लोगों ने पुष्पवर्षा का कलश शोभायात्रा में शामिल लोगों का अभिवादन किया। ठाकुरबाड़ी के महंत रामसेवक दास उर्फ मौनी बाबा के नेतृत्व में निकाली गयी कलश शोभायात्रा में पंकज फलाहारी, अनिल सिंह, टुनटुन कुमार, राजेश कुमार, राहुल कुमार, यशस्वी आनंद, प्रभात कुमार, निशांत कु...