मऊ, जनवरी 7 -- मऊ, संवाददाता। सुबह से ही सर्द हवा के साथ हाड़ कंपा देने वाली ठंड के कारण लोग ठिठुरे रहे थे, लेकिन माताओं के चेहरे पर कहीं कोई शिकन नहीं दिख रही थी। बेटे के दीर्घायु के लिए व्रत को लेकर उत्साह के भाव दिख रहे थे। मौका था मंगलमूर्ति की आराधना का विशेष दिन संकष्टी चतुर्थी का था। जिले भर में मंगलवार को भक्तिभाव से मनाया गया। माताओं ने अपने बच्चों की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखा। देरशाम चंद्र दर्शन कर अर्घ्य दिया। ततपश्चात पूजन-अर्चन और भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। अनेक नामों से जाने जाने वाली यह चतुर्थी अत्यंत शुभदायक मानी जाती है। चतुर्थी का शुभ पर्व भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन में आने वाले समस्त प्रकार के कष्टों को दूर करने में मदद मिलती है। चौथ का व्रत जीवन में सुख समृद्धि लाता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.