संतकबीरनगर, जून 5 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बढ़ती गर्मी, घटती हरियाली व बिगड़ते पर्यावरण के बीच सेमरियावां के समाजसेवी रिजवान मुनीर उम्मीद की एक हरी-भरी तस्वीर गढ़ रहे हैं। जहां अधिकांश लोग पर्यावरण दिवस पर एक दिन पौधरोपण कर अपनी जिम्मेदारी पूरी समझ लेते हैं, वहीं रिजवान ने पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का मिशन बना लिया है। सेमरियावां निवासी रिजवान मुनीर पिछले आठ वर्षों से विश्व पर्यावरण दिवस पर पौध रोपण करते हैं। उन्होंने बताया अब तक 17 हजार फलदार व छायादार पौधे खरीदकर लोगों में नि:शुल्क वितरित किया है। उनका उद्देश्य केवल पौधे बांटना नहीं, बल्कि लोगों के मन में प्रकृति के प्रति प्रेम व जिम्मेदारी का भाव पैदा करना है।आम, यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस: पेड़ बचाने को घर का बदल दिया नक्शा, छत पर की खेती अमरूद, जा...