चतरा, दिसम्बर 8 -- टंडवा निज प्रतिनिधि । प्रखंड अंतर्गत ग्राम सिसई खूंटी टोला में संकल्प सेवा फाउंडेशन झारखंड के द्वारा बढ़ती ठंड को देखते हुए 50 असहायों के बीच कंबल का वितरण किया। संकल्प सेवा फाउंडेशन झारखंड के अध्यक्ष सह टंडवा सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय ने कंबल वितरित करते हुए कहा कि मानव जीवन की सार्थकता तब है जब मनुष्य व्यष्टिकेंद्रित न रहे वरण समष्टिकेंद्रित रहे। मौके पर विषेश रूप में शैलेश भारतीय, संजीव पांडेय, उदय पांडेय, फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष धनंजय पांडेय, उप सचिव प्रवेश कुमार, फाउंडेशन के अंकेक्षक अभिनव कु० मिश्रा, मुकेश आनंद, फाउंडेशन के महिला मेंबर पिंकी देवी, फाउंडेशन के सदस्य संतोष कुमार पांडेय, नित्यानंद पांडेय, शिवनाथ रजक, जिगर व अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.