संकल्प सभा में याद किए गए बद्री नारायण सिंह और राम बच्चन महतो
खगडि़या, अगस्त 5 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत मालपा में बुधवार को सीपीआई द्वारा संकल्प सभा का आयोजन किया गया। संकल्प सभा में स्व. बद्री को नारायण सिंह एवं राम बच्चन महतों याद किए गए। सभा की अध्यक्षता जोगेंद्र शर्मा ने की। सभा को सीपीआई के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर, पूर्व प्रखंड प्रमुख प्रभाकर प्रसाद सिंह, जिला सचिव पुनीता मुखिया सहित कई गणमान्य लोगों ने संबोधित किया। संकल्प सभा के माध्यम से सीपीआई नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार को जमकर घेरा। वक्ताओं ने कहा कि खगड़िया जिला के जिला सचिव मंडल के सदस्य बद्री नारायण सिंह की अपराधियों ने हत्या कर दी थी। पूर्व जिला सचिव प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य में सरकार गरीबों के लिए कुछ नहीं कर पा रही है। महंगाई चरम पर है। विस्थापितों को पुर्नवास नहीं दिया जा रहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.