धनबाद, फरवरी 17 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ स्थित कतरास क्लब में दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल के निर्देश पर सोमवार को संकल्प महिला समिति की ओर से मोदीडीह 3 नंबर की जरूरतमंद कन्या दुर्गी कुमारी के विवाह के लिए सहयोग किया गया। समिति की सभी सदस्यों ने मिलकर दुल्हन को बर्तन सेट, वस्त्र, शृंगार सामग्री व अन्य आवश्यक घरेलू सामान दिए। साथ ही आर्थिक सहायता के रूप में नकद राशि भी दी गई। मौके पर समिति की अध्यक्ष शशि प्रसाद, मीणा पांडेय, आशा, सुषमा सिन्हा, मिसेज खान, पार्वती सिंह, विनिता ठक्कर, अनिशा, नंदनी, ऋचा का योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...