मधेपुरा, अप्रैल 13 -- मधेपुरा निज संवाददाता । बीएनएमयू, मधेपुरा के निर्वाचित सीनेटर डॉ. सुधांशु शेखर ने विपरीत परिस्थितियों में समर्थन, सहयोग एवं आशीर्वाद देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि वे एक शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में शिक्षकों के हित में आवाज उठाने को वचनबद्ध एवं प्रतिबद्ध हैं। ऐसे में आगे भी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उनके विरुद्ध कुछ कार्रवाई हो सकती है। डॉ. शेखर ने बताया कि वे सीनेट चुनाव के दौरान जारी संकल्प-पत्र को लागू कराने हेतु संकल्पबद्धता के साथ काम करेंगे। इसे लागू करने हेतु कुलसचिव को आवेदन भी दे चुके हैं।‌ इसमें शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों के मान-सम्मान तथा उनके हक अधिकारों की रक्षा सबसे प्रथम बिंदु है और इसको लेकर आवाज उठाने के कारण ही उनका स्थानांतरण किया गया है। लेकिन वे किसी भी दं...