जहानाबाद, अगस्त 5 -- जवाहर नवोदय विद्यालय, मखदुमपुर का मना 40 वा स्थापना दिवस समारोह विद्यार्थियों को उत्कृष्टता, अनुशासन जैसी मानवीय मूल्य के साथ आगे बढ़ने का दिया संदेश जहानाबाद, नगर संवाददाता। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय का 40 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस मौके पर जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। विद्यालय की एनसीसी यूनिट ने परंपरागत शैली में जिला पदाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर एवं विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। यह भी पढ़ें- पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में मना स्थापना दिवसकार्यक्रम का आयोजन इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर पुस्तकालय, जीव विज्ञान प्रयोगशाला, भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट लैब, कंप्यूटर लैब ...