पटना, जनवरी 23 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मनायेगी। रालोमो के प्रदेश प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा ने बताया कि जयंती समारोह सह संकल्प सभा का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा करेंगे। मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश होंगे। सुभाष चंद्रवंशी की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम में पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं के साथ कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...