मुजफ्फर नगर, मार्च 16 -- सिसौली। क्षेत्र के गांव भौराकलां स्थित निर्मल फार्म हाउस में भारतीय कश्यप-जनचेतना मंच चैरिटेबल ट्रस्ट के तृतीय अधिवेशन के अवसर पर संकल्प जानो पंचायत-2026 का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि कश्यप एवं महर्षि कालू बाबा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। पंचायत को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष नीटू कुमार कश्यप ने कहा कि समाज में परिवर्तन के लिए एक सशक्त प्लेटफार्म की आवश्यकता होती है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि हमे संगठित होकर अपने अतीत और वर्तमान की समीक्षा करनी होगी, तभी एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण संभव है। हमारा संकल्प ही समाज में शैक्षिक, आर्थिक और राजनीतिक बदलाव का आधार बनेगा।पंचायत के माध्यम से सरकार के समक्ष कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए, जिनमें मुख्य रूप से 17 अति पिछड़ी जातियों...