कानपुर, दिसम्बर 29 -- दिल्ली पब्लिक स्कूल, आजाद नगर में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह 'उड़ान 2025' का आयोजन किया। यहां मिस्टर संकल्प निगम और मिस डीपीएस का खिताब यशिका जैन को मिला। मिस्टर टैलेंटेड का खिताब कृष्णा राठौर और मिस टैलेंटेड का अर्शिमा गोस्वामी को मिला। स्कूल परिसर में हुए समारोह में कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों का स्वागत फूलों और ढोल-धमाके के साथ किया। विद्यार्थियों ने रैम्प वॉक, टैलेंट राउंड और क्राउनिंग ग्लोरी में भाग लिया। प्रधानाचार्या शिल्पा मनीष ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अनेक प्रतियोगिताएं हुईं जिसमें टेक गुरु रितुराज सिंह और अथर्व कटियार, मिस्टर और मिस जीनियस प्रत्यक्ष मिश्रा और रिद्धिमा जैन, स्पार्कलिंग स्टार राम्या निगम और आरव सिंह, मिस्टर और मिस कर्टियस पीयूष कुमार ...