बागपत, जून 18 -- बड़ौत। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में चल रहे आवासीय संस्कार शिविर का बुधवार को समापन हो गया। अतिथियों ने बच्चों को संस्कारवान एवं अनुशासित बनने का संकल्प दिलाया। समापन समारोह में आसन, पीटी, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, जूडो कराटे, डंम्बल, लेजियम, लाठी, पिरामिड, भाला एवं तलवार आदि का प्रदर्शन बच्चों द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार ने कहा माता ही अच्छी संतान का निर्माण कर सकती है। आर्य समाज मानव निर्माण की एकमात्र कार्यशाला है। शरीर को स्वस्थ रखना दुनिया में सबसे आवश्यक कार्य है और युवा पीढ़ी विकारों से दूर रहे। आज युवा पीढ़ी नशे की ओर आकर्षित हो रही है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। हम अपने बच्चों को संस्कारवान बनाएं तभी एक अच्छे समाज का निर्माण हो सकता है।सीओ अंशु जैन ने कहा कि नारी संयम के साथ जीवन ...