बदायूं, मार्च 8 -- बदायूं, संवाददाता। राजकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की तृतीय ईकाई रानी लक्ष्मीबाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.ज्योति बिश्नोई के नेतृत्व में पड़ौआ के भीमराव आंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। शिविर का प्रथम दिन संकल्पना दिवस के रूप में मनाया गया। स्वयं सेविकाओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान एवं लक्ष्य गीत गाकर शिविर में अनुशासन एवं समर्पण से कार्य करने का संकल्प लिया। प्राचार्य डॉ.श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के माध्यम से स्वयंसेवी ग्रामीणों से संपर्क स्थापित करते हुए अपने व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। सरिता, पूर्णिमा तोमर,ज्योति साग...