नोएडा, दिसम्बर 1 -- दनकौर, संवाददाता। खेरली नहर का पुल संकरा होने और सड़क पर डिवाइडर नहीं होने के कारण आए दिन यहां भीषण जाम लगता है। नहर पर दूसरा नया पुल भी बनकर तैयार हो गया है। लेकिन पुल का उद्घाटन नहीं होने से जाम की समस्या विकराल रूप धारण कर रही है। रविवार देर शाम नहर के पुल पर 5 घंटे जाम रहा। बाराती एंबुलेंस और कई जिलों के यात्री भीषण जाम में घंटों फंसे रहे। नहर के पुल से लेकर दनकौर रेलवे स्टेशन, बिलासपुर कस्बे और ग्रेटर नोएडा जाने वाले सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस जाम में 5000 से अधिक वाहन चालक और यात्री फंसे रहे। घंटों की मुस्क्कत के बाद दनकौर पुलिस ने जाम खुलवाया। खेरली नहर पर आने जाने के लिए अभी मात्र एक पुल चल रहा है। दूसरा पुल बनकर तैयार हो गया है। पुल निर्माण में 3 करोड़ 13 लाख रुपए की लागत आई है। अक्टूबर 2024 को जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.